ChhattisgarhGovernmentPolitics
CG Morning News : साय कैबिनेट की होगी बैठक, सीएम आज करेंगे कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस

CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी. सीएम के पहले विदेश दौरे से पहले होनी वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा संभव है.
मंत्रालय में सीएम साय आज करेंगे विभिन्न बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय, महानदी भवन में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक लेंगे. इसके अलावा वे प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से भी बैठक करेंगे. इस दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित प्रस्तुतीकरण देखेंगे.
