BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : मौसम का यू-टर्न, कहीं हुई बारिश तो कहीं गिरे ओले, जानिए आज और कल कैसा रहेगा वेदर ?

CG Weather : रायपुर। राजधानी रायपुर से मानसून के विदा होने के तीन दिन बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर बाद बादलों में गर्जना हुई, साथ ही तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आज भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

34 डिग्री तक पहुंच गया था रायपुर का अधिकतम तापमान

मौसम में बदलाव से पहले रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद अचानक बादलों के घिरने और तेज हवाओं से मौसम बदल गया। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में धूप भी निकलती रही।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के ऊपर बना चक्रवाती घेरा

मौसम में हुए बदलाव का कारण मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवाती घेरा को माना जा रहा है। प्रदेश के मौसम में अभी ठहराव जैसी स्थिति है। रायपुर से अधिकृत तौर पर रवाना हो चुका मानसून बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मौजूद है।

चक्रवाती सिस्टम का असर

इधर उत्तरप्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचने का असर बुधवार को थोड़े बदलाव के रूप में दिखाई पड़ा। इसके प्रभाव से दुर्ग में दोपहर अच्छी बारिश हुई और इसके पूर्व बिलासपुर, बलरामपुर और कबीरधाम इलाके में बारिश हुई। राजधानी रायपुर में मौसम का बदलाव नजर आया।

कई जगहों पर गिरे ओले

माना इलाके में कुछ देर तक बारिश हुई तो सड्डू में हल्की वर्षा के साथ ओले भी घिरे। बादल भी कई हिस्से में गरजते रहे और कई हिस्सों में धूप भी निकली रही।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को भी इसी तरह की स्थिति रह सकती है मगर मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार के बाद सिस्टम कमजोर होगा। अभी दिन में तेज धूप और रात होने के बाद मौसम में ठंडकता जैसी स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button