BreakingChhattisgarhCONGRESS

SIR और ‘वोट चोरी’ को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेंगी चौपाल, दीपक बैज बोले- सरकार को करेंगे बेनकाब

 रायपुर। दिल्ली में हुई AICC की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी बैठक में शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए बैज ने बताया कि AICC की बैठक में SIR को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव आयोग को एक्सपोज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का दूसरा चरण 10 से 20 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें मार्च और बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही SDM कार्यालय का घेराव करने के निर्देश दिए गए हैं। 25 अक्टूबर से ‘वोट चोरी’ के खिलाफ गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। नवंबर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बेनकाब करने का काम करेगी।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया- बैज

बालोद में हुए एसिड अटैक को लेकर दीपक बैज ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बालोद जैसी एसिड अटैक वाली घटनाएं दिल्ली जैसे शहरों में होती हैं। छत्तीसगढ़ की अब यह दुर्दशा हो चुकी है। पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक होने से वह कैसे सुरक्षा करेंगे। गृहमंत्री को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बैज ने कहा कि गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा है, उन्हें विभाग छोड़ देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ दौरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के सुखदेव भगत आज रायपुर पहुंचेंगे। कल रायपुर से सुबह 10 बजे बस्तर रवाना होंगे। कांकेर जिला मुख्यालय में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में शामिल होंगे। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। जगदलपुर में भी बैठक होगी। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिन का दौरा तय है।

अजय चंद्राकर के तंज पर बैज का पलटवार

सुखदेव भगत के दौरे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के तंज पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार चल रही है। अजय चंद्राकर बताएं कि छत्तीसगढ़ में सरकार की क्या हालत है। छत्तीसगढ़ क्या सुरक्षित है? हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। सभी मंत्री विभागों में लूट का काम कर रहे हैं।

क्षेत्रीय दलों की सक्रियता पर दीपक बैज का बयान

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय पार्टियों की राजनीतिक सक्रियता व चीफ को लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बहुत सी क्षेत्रीय पार्टियां हैं और सभी राजनीतिक दल अपने एजेंडे से काम कर रहे हैं।

कोल घोटाले की अनुपूरक चार्जशीट पर साधा निशाना

कोल घोटाले में अनुपूरक चार्जशीट पेश होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कोल घोटाला हो, शराब घोटाला हो या महादेव सट्टा घोटाला, इसमें केवल चार्जशीट की कार्रवाई चल रही है। सभी एजेंसियां जांच कर रही हैं। NIA भी इन मामलों में जांच कर सकती है।

बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने की मांग

निकाय चुनाव को बैलेट पेपर से कराने की मांग पर दीपक बैज ने कहा कि सभी चुनाव पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 निकायों में बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए।

कांग्रेस में विवाद के आरोपों पर भाजपा पर पलटवार

कांग्रेस में आपसी विवाद को लेकर चल रही सियासत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में कोई ‘सिर फुटव्वल’ नहीं चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संगठन में ‘सिर फुटव्वल’ चल रहा है। भाजपा केवल पर्ची वाली पार्टी है, तो वह प्रक्रिया नहीं जानते। चुनावी चंदा तो भाजपा का मामला है, इसलिए पवन साय को ट्रांसफर कर दिया गया।

केदार कश्यप के जमीन मामले पर बैज ने साधा निशाना

मंत्री केदार कश्यप से जुड़े जमीन मामले को लेकर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि केदार कश्यप पहले 20 लाख की जमीन को 20 करोड़ में बेचने का फॉर्मूला बताएं। 8 दिन से मामला चल रहा है और केदार कश्यप कुछ बोल नहीं रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button