BreakingChhattisgarhCrimeGovernment

कल्पवृक्ष रिसोर्ट में अवैध कैसिनो का भंडाफोड़, पोकर-रमी टेबल्स के साथ क्लब सील, संचालकों को नोटिस जारी

रायपुर. रायपुर. भारत के केवल तीन राज्यों, गोवा, दमन और सिक्किम में कैसिनो संचालन की अनमुति है. इसके शौकीन यहां जाकर अपनी जुए के शौक पूर करते हैं. कुछ लोग कैसीनो के शौक को पूरा करने के लिए हर दिन बड़े पैमाने पर जुआ खेलना चाहते हैं, जिसके चलते कई जगहों पर इसका अवैध संचालन भी किया जाता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है.

कल्पवृक्ष रिसोर्ट में अवैध कैसिनो का भंडाफोड़

पुराने धमतरी रोड स्थित कोलार क्षेत्र में कल्पवृक्ष रिसोर्ट पर कैसीनो संचालित होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा. रिसोर्ट परिसर में संचालित खोखी झीमखाना क्लब की जांच की गई. जहां कैसिनो जैसी व्यवस्था मिली. पोकर और रमी जैसे खेलों के लिए विशेष तौर टेबलें लगाई गई थीं. वहीं बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी मौजूद थी.

जांच के दौरान क्लब में पोकर खेलने के लिए उपयोग होने वाले टेबल, रमी खेलने के लिए ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री मिली. टीम ने संबंधित परिसर को सील कर दिया है. अधिकारियों ने क्लब संचालकों को संचालन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, लाइसेंस और अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

क्लब संचालकों को नोटिस जारी

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. क्लब संचालकों को कैसिनो संचालित से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं. वहीं नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है.

छापेमारी में रिजॉर्ट से क्या-क्या मिला?

पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी में पोकर कार्ड टेबल, रमी गेमिंग टेबल सहित अन्य गेमिंग सामग्री बरमाद की है. साथ ही पूरे गेमिंग जोन को सील कर दिया है.

पुलिस का कहना है कि थाना अभनपुर के कोलार में स्थित कल्पवृक्ष रिसोर्ट में खोखी झीमखाना क्लब में अवैध रूप से कैसिनो संचालित होने की सूचना पर मिली थी.  पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान क्लब में पोकर कार्ड्स टेबल और रमी खेलने के लिए ताश की पत्ती और टेबल मिला, जिसके बाद सीलबंदी की कार्रवाई की गई है. संचालकों को संचालन से संबंधित समस्त दस्तावेज मांगे गए हैं. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button