October 23, 2026

CG News : धर्मान्तरित महिला के अंतिम संस्कार पर फिर मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर विवाद के बाद गांव छावनी में तब्दील

0

 भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतिका पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार करने का कड़ा विरोध किया। मामले को देखते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यह पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरागांव का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, इरागांव की रहनी वाली गणेशिया नेताम की बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इतने में वहां ग्रामीण आ पहुंचे और उन्होंने महिला पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार का विरोध किया। इसी को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

दूसरे जगह पर अंतिम संस्कार की बनी सहमती

घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों को समझाइश देते हुए माहौल शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद मृतिका के परिजन शव को अन्य स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर सहमत हुए।

गांव में पुलिस बल तैनात

फिलहाल पुलिस गांव में ही मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन मामले को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। इधर प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed