October 9, 2026

Raipur Crime News : बार-बार मना करने के बावजूद आता था घर, दो सगे भाइयों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट…

0
Raipur Crime News : बार-बार मना करने के बावजूद आता था घर, दो सगे भाइयों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट… 
Raipur Crime News : रायपुर : राजधानी के भवानी नगर में शनिवार रात दो सगे भाईयों ने गैती और लोहे की रोड से हमला कर युवक की हत्या कर दी. आरोपियों ने मृतक को उनकी गैरमौजूदगी में घर आने से मना किया था. इसके बावजूद उसका घर में आना-जाना जारी रहा. बीती रात मौका पाकर ओमप्रकाश यादव और उसके भाई राहुल ने मिलकर पड़ोसी सुनील की हत्या कर दी. दोनों आरोपी प्लांटेशन और प्लंबर का काम करते हैं. पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राव आपराधिक प्रवृति का था. वह आर्म्स एक्ट में दो बार जेल भी दाखिल हो चुका है. भवानी नगर में चार भाई अपनी मां के साथ रहते थे. इनमें ओमप्रकाश की शादी हो चुकी है.  मृतक सुनील राव चारों भाईयों की गैरमौजूदगी में घर आता-जाता रहता था. इसी को लेकर ओमप्रकाश और राहुल यादव ने सुनील को घर आने से मना कर दिया. लेकिन वह फिर भी ओमप्रकाश के घर आता जाता रहा.

शनिवार रात मौका पाकर दोनो सगे भाईयों ने गैती और लोहे की रॉड से हमला कर सुनील को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी ओमप्रकाश यादव मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने दूसरे भाई राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर मौके से गैती और रॉड जब्त कर फरार आरोपी ओमप्रकाश यादव की तलाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *