BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG News : मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय ओडिशा दौरा…

CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे. वे सुबह 9:50 बजे सीएम हाउससे रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर और पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. शाम को श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद पुरी के निजी  होटल में रात्रि विश्राम करेंगे. इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें महानदी जल विवाद के समाधान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. सोमवार को सीएम साय दोपहर करीब 1.25 बजे रायपुर लौटेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button