BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : छत्तीसगढ़ में डिप्रेशन का असर, अगले 2 दिन तक झमाझम बारिश की संभावना

CG Weather : रायपुर. राजधानी में मंगलवार की रात मौसम बदला लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह राहत नहीं दे सका. हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी है. इस कारण जगदलपुर और आसपास के इलाकों में तामपान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावनाएं जताई गई हैं. इस मौसम सिस्टम के प्रभाव से आज और कल दक्षिणी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. रायपुर शहर में भी बारिश के आसार हैं.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर को सुबह 11.30 बजे डिप्रेशन पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 17.9 डिग्री उत्तर अक्षांश और 85.8 डिग्री पूर्व देशांतर के पास था. यह पिछले छह घंटे में करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट को पार करने की संभावना है. इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देगा.

बुधवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

 

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम ?

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश कवर्धा में 4, राजपुर और कोटा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई. चांदो, भैयाथान, मरवाही और दर्री में 2 सेमी, जांजगीर, लोरमी, कोरबा और अजगरबहार में 1 सेमी की बारिश हुई.

 

रायपुर में बारिश के आसार

राजधानी में बौछारें पड़ने की संभावना राजधानी रायपुर में 23 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

कई जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने कई जिलों में सुबह 10 बजे तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और बेमेतरा में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button