November 24, 2026

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री साय का बयान, बोले- पिछले तीन साल से दोषियों पर कार्रवाई जारी

0

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दोषियों पर कार्रवाई जारी- मुख्यमंत्री साय

सीएम साय ने आगे कहा कि जो भी लोग जांच में दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जा रहा है। ACB और EOW द्वारा विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ACB ने रिश्वतखोर GST असिस्टेंट कमिश्नर को पकड़ा

बता दें कि हाल ही में कोरबा में ACB की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली थी। टीम ने रिश्वतखोरी मामले में GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया था। आंचल गिरी पर कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत पर ACB की टीम ने 21 नवंबर को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन कार्रवाई के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया।

निकाय चुनाव को लेकर क्या बोले सीएम ?

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। पंच से लेकर हर स्तर का चुनाव अपनी जगह महत्वपूर्ण है। उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर चुनाव का महत्व है।

50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर, PM मोदी का जताया आभार

देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। पहले ये लोग अति गरीब की श्रेणी में आते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

हाथियों के आतंक पर बोले- सरकार और वन विभाग सजग

प्रदेश में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह सजग हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। साथ ही लोगों के मोबाइल फोन पर भी हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे को लेकर सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन की दी जानकारी

वहीं CM साय ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों निगम क्षेत्रों में पिछले दिनों जो काम पूरे हुए हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed