November 24, 2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 डिग्री तक पारा गिरने के आसार

0

CG Weather : रायपुर. बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगभग थम गया है. अब प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. इससे उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है. हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं.

सोमवार को कैसा रहा प्रदेश का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई. बारिश का प्रभाव अब काफी कम हो गया है. इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम ड्राय रहने की संभावान जताई है.

CG Weather : रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

CG Weather : अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान

23 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. गरियाबंद में सबसे अधिक 20.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रायपुर में 20.4, बालोद और बलरामपुर में 20.1, बिलासपुर में 20, कोरबा में 19.8, राजनांदगांव और सूरजपुर में 19.5, कबीरधाम में 19.3, पेमेतरा में 19, मुंगेली में 18.6 और दुर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

इसके अलावा सक्ती और सरगुजा में 18 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 डिग्री और बस्तर में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है. कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इस दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 4 डिग्री तक गिरने से ठंड बढ़ेगी. वहीं मध्य और दक्षिण इलाकों में किसी तरह का बदलाव अगले 5 दिनों में नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed