BreakingChhattisgarhGovernment

CG NEWS: चिल्फी घाटी में लगा जाम, 300 से अधिक वाहन फंसे…

CG NEWS: चिल्फी घाटी में लगा जाम, 300 से अधिक वाहन फंसे…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली NH 30 चिल्फी घाटी में आज दोपहर से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. नागमोरी मोड़ पर एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने से वह वहीं खड़ी हो गई और उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है.

जानकारी के अनुसार जाम दोपहर 1 बजे से लगा हुआ है और अब तक करीब 300 से ज्यादा वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं. चिल्फी घाटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चिल्फी पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात को सुचारू करने के लिए प्रयास जारी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button