इसमें कॉलेज प्रबंधन द्वारा एसेसर को रिश्चत व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की मिलीभगत उजागर होने के बाद सीबीआई ने कॉलेज में छापामार कार्रवाई की थी. मौके से ही 3 एसेसर व कॉलेज के डायरेक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अगले दिन सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में कॉलेज प्रबंधन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व देश के अन्य कॉलेजों से जुड़े 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी.
4 निजी कॉलेजों की मान्यता पर फैसला नहीं
रावतपुरा सरकार कॉलेज में जीरो ईयर होने के बाद प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें 2130 से घटकर 1980 रह गई है. नए सेशन में इतनी ही सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. सभी 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सरकार की अंडरटेकिंग के बाद नए सत्र के लिए मान्यता मिल गई है. 4 निजी कॉलेजों की मान्यता के संबंध में अभी एनएमसी को कोई पत्र नहीं आया है. हालांकि इन सभी कॉलेजों की सीटें रिनुअल होने की संभावना है. इनमें तीन कॉलेजों ने सीटें 150 से 250 करने के लिए आवेदन भी किया है. संभावना है कि एक से दो कॉलेज में सीटें बढ़ सकती हैं. हालांकि इस दौड़ से रावतपुरा कॉलेज बाहर हो गई है. ऐसे में 3 कॉलेजों की सीटों पर उम्मीदें टिकी हुई हैं. सीटें घटने से कट ऑफ बढ़ जाएगा.
