November 2, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, जारी किया गया शेड्यूल…

0
AMIT-SHAH

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में आना आखिरकार पक्का हो गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा वे निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पहले रायपुर में निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6 से रात 8 बजे तक राज्योत्सव में शामिल होंगे. समारोह के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

बता दें कि आज से शुरू हुए छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ है. अमित शाह ही देश के पहले केंद्रीय गृह मंत्री हैं, जिन्होंने देश-प्रदेश को नक्सलमुक्त करने के लिए एक समय सीमा तय की थी. न केवल समयसीमा तय की थी, बल्कि उसे हकीकत में भी तब्दील करने में कामयाबी हासिल की. ऐसे में उनका राज्योत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने बड़ा संदेश है.

 

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को सर्वोच्य प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि राज्य की स्थानीय और जमीनी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल सके. इसके साथ ही जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *