CG Weather : अर्नब के बाद अब मुरासु बिगाड़ेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
CG Weather : रायपुर. अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान “मुरासु” (Cyclone MURASU) तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं. मौसम विभाग के मुरासु आज सुबह गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है. प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश के आसार हैं. वहीं 3 और 4 नवंबर को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
CG Weather : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
रायपुर शहर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार 2 नवंबर को आकाश आंशिक मेघमय रहने और वर्षा या गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है. (Latest Weather Update) अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
CG Weather : ऐसा रहा बीते 24 घंटे में प्रदेश का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में रविवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं जगदलपुर में सबसे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया. इस दौरान बलरामपुर में 5 सेमी और ओरछा 1 सेमी बारिश हुई. (2 Nov Weather Update)
छत्तीसगढ़ के मौसम का बदलेगा मिजाज
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 2 नवंबर सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके 3 नवंबर की सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने का अनुमान है. चक्रवात का असर केवल समुद्र तटीय इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की चेतावनी दी है. छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर से मौसम बदलने और 3-4 नवंबर को मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 50 किमी के रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में अगले तीन दिन प्रदेश के मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं.
CG Weather : मुरासु के प्रभाव से बारिश की संभावनाएं
दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान “मुरासु” का असर छत्तीसगढ़ में दिखने के आसार हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं दो दिनों के बाद अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. एक-दो जगहों पर अति भारी बारिश और बादल गरजने-चमकने के अलावा 40 से 50 किमी से रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.
