Sports News : WC से पहले भारत की आखिरी टी-20 सीरीज आज से… A+ कैटेगरी हटाने की तैयारी में BCCI, B कैटेगरी में भेजे जा सकते हैं RO-KO…

Sports News : भारतीय स्टार आर प्रज्ञानानंदा ने पुष्टि की कि वह तीसरी बार नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेंगे. नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल प्रज्ञानानंदा ने 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. उन्होंने कहा, नॉर्वे शतरंज में वापसी को बेकरार हूं. मुझे 2024 में वहां खेलने में काफी मजा आया. बेहद रोमांचक प्रारूप.’ नॉर्वे शतरंज के सीओओ बेनेडिक्टे रेस्ट्रे एस ने कहा, प्रज्ञानानंदा ने 2024 में यहां शानदार प्रदर्शन किया. उनका फिर स्वागत करना बेहतरीन होगा. प्रज्ञानानंदा ने सबसे पहले 2022 में नॉर्वे शतरंज में भाग लेकर टूर्नामेंट जीता था. इसके बाद 2024 में मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल प्रारुप में पहली बार हराया.

A+ कैटेगरी हटाने की तैयारी में BCCI, B कैटेगरी में भेजे जा सकते हैं रोहित-विराट

Indian Team Central Contracts: भारतीय क्रिकेट बोर्ड नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान जल्द कर सकता है. इस बार कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव भी दिख सकता है. इस बदलाव के चलते रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को करोड़ों का झटका लगेगा.

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *