October 23, 2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की बढ़ेगी रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल!

0

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में सितंबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने के मजबूत संकेत हैं. पूरे प्रदेश में आज से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब मानसून की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं. (Sunday Weather) बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 30 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बारिश का दौर 3 सितंबर तक सक्रिय रहने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर  में 30 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है.

शंकरगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 29 अगस्त को शंकरगढ़ में सर्वाधिक 6 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा ओडगी में 4, करतला में 3 सेमी, जबकि छुरा, लटोरी, सूरजपुर, डोंगरगांव, कुसमी और छाल में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई. महासमुंद, पोंडी बचरा, कोरबा, भैसमा, मरीं बंगला देवरी, लाल बहादुर नगर, सोनहत, माना-रायपुर-एपी, राजपुर और बैकुंठपुर में 1-1 सेमी बारिश हुई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed