October 23, 2026

CG NEWS : झाड़ू की आड़ में तस्करी ,बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का गांजा, जानिए कहां होनी थी सप्लाई

0
झाड़ू की आड़ में तस्करी: बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा, जानिए कहां होनी थी सप्लाई

सूरजपुर। गांजा तस्करी के लिए तस्कर अनोखे-अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं. ऐसे ही एक मामले में बस के जरिए परिवहन किए जा रहे 2 करोड़ रुपए कीमत का 20 क्विंटल ‘हरा सोना’ पुलिस ने जब्त किया है.

 

जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में बस के जरिए गांजा का परिवहन किया जा रहा था. नीलम ट्रांसपोर्ट की बस अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के कटनी जिला जा रही थी. बस में झाड़ू की आड़ में टोकरी में रखकर ले जाए जा रहे 20 क्विंटल गांजा को पुलिस ने 112 की मदद जब्त करने में कामयाबी हासिल की है.

पुलिस की इस कार्रवाई से यह बात सामने आई कि परिवहन का कोई भी साधन तस्करों से नहीं बचा है. इसके लिए किसी भी भी जरिया बनाया जा सकता है. बहरहाल, पूरे वाकये में अच्छी बात यह रही कि बस का सहारा लेने के बाद भी तस्कर गांजा की तस्करी में सफल नहीं हो पाए. इसके बाद अब उन्हें तस्करी के लिए कोई और दूसरी तरकीब निकालनी पड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed