BreakingChhattisgarhCONGRESSGovernmentPolitics

CG News : रायपुर में 25 केंद्रों पर होगी नीट री-एग्जाम… राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरा…

नीट री-एग्जाम के लिए रायपुर में बनाए गए 25 केंद्र

रायपुर. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 का आयोजन आज किया जाएगा. रायपुर जिले में परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. परीक्षा को लेकर व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई है. वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों के मार्ग संबंधी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है.

राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर. कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. रायपुर के अभनपुर में आयोजित इस शिविर में वे जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे. प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button