International Yoga Day 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की अनमोल परंपरा और समृद्ध जीवनशैली का प्रतीक

रायपुर/बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया.

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अनमोल परंपरा और समृद्ध जीवनशैली का प्रतीक है. वर्तमान समय की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में स्वस्थ एवं संतुलित रहने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय योग है. उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और भावनाओं को भी सुदृढ़ बनाकर व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने शिरकत की. जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए गए. आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए प्रेरित करना रहा.

सांसद बृजमोहन ने बलौदाबाजार में किया योग

बलौदाबाजार के  नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें नागरिकों को योग के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया. कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लोगों के साथ योग किया.

कार्यक्रम में कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया गया.

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *