CG Visit Rahul Gandhi : रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे मंत्र

CG Visit Rahul Gandhi : रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे मंत्र

रायपुर. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं. उनके आगमन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे. एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे अभनपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम भवन के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया.

जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे राहुल गांधी

प्रशिक्षण सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद भी करेंगे. इस दौरान संबंधित जिलों की राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे. संगठन में इस बात की चर्चा है कि प्रशिक्षण सत्र के बाद जिला कांग्रेस कमेटियों को व्यापक अधिकार दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में स्थानीय हालातों के मुताबिक फैसले लेने का दायरा भी बढ़ेगा. वहीं वे सीधे एआईसीसी के संपर्क में रहेंगे. एक तरह से जिला अध्यक्षों को ताकतवर बनाते हुए पूरे संगठन को प्रभावी बनाया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में 4 घंटे 40 मिनट रहे ‘रागा

 

बता दें कि AICC से जारी शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी शाम 5:30 बजे तक जिला अध्यक्षों को संगठन, फील्ड विजिट और सामाजिक-राजनैतिक एक्टिविटी पर ट्रेनिंग देंगे. ट्रेनिंग के बाद 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. यानी राहुल गांधी 4 घंटे 40 मिनट छत्तीसगढ़ में रहेंगे.

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *