November 3, 2026

मुठभेड़ अपडेट : नक्सल संगठन की सचिव हुई ढेर, 8 लाख रुपए का इनाम था घोषित

0
image-2025-09-06T172426.066

नारायणपुर. अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हुई है. पुलिस ने मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्ती सोढ़ी विमला, प्लाटून नंबर 16 पीपीसी सचिव के तौर पर की है. उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

घटना स्थन पर सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 303 रायफल, बिजिएल लॉंचर, 315 बोर रायफल, बिजिएल सेल, जेलेटिन स्टिक, रेडियो समेत अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किए हैं. बता दें कि पूर्व बस्तर डिवीजन के बड़े कैडर के नक्सलियों की सूचना पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ के संयुक्त जवान ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान मुठभेड़ हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed