नक्सल उन्मूलन को लेकर बंद कमरे में हुई हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ाने पर हुई चर्चा…

नक्सल उन्मूलन को लेकर बंद कमरे में हुई हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ाने पर हुई चर्चा…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे. यहां उन्होंने डीजीपी अरुण देव गौतम और फोर्स के आला अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल स्ट्रेटेजिक बैठक की.

सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में बस्तर में शांति बहाली के प्रयासों को और मज़बूत करने, नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की रणनीति, तथा सुरक्षा बलों, खुफ़िया एजेंसियों और प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई.

इस बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया. सुरक्षा कारणों से बैठक स्थल पर मीडिया प्रतिनिधियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया. माना जा रहा है कि इस बैठक से आने वाले दिनों में बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों की नई दिशा तय हो सकती है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *