BOLLYWOODBreakingGovernmentNationalPolitics

सलमान खान ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की : दिल्ली में 45 मिनट तक बातचीत की, बेटे नीरज सिंह ने गेट पर रिसीव किया

Rajnath Singh Salman Khan Meeting: लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज, रविवार को दिल्ली में मुलाकात की। यह मीटिंग करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह ने गेट पर जाकर सलमान खान का स्वागत किया। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें सलमान खान ने नीले रंग की शर्ट पहनी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने राजनाथ सिंह को अपने घर पर होने वाली गणपति पूजा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

हालांकि, दोनों के बीच की बातचीत की डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सलमान अपने निजी कार्य से राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे थे। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। दोनों के बीच की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button