October 10, 2026

CG Weather : मानसून की विदाई के बीच बढ़ता तापमान, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

0

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के दौरान अब मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. इसके बाद एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं. फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. इससे रायपुर, राजनांदगांव जैसे प्रमुख शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है.

CG Weather : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में आज आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना जताई है.

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा प्रदेश का हाल

इस दौरान राजनांदगांव में सर्वाधिक 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई. शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़ और बीजापुर सहित कई स्थानों से होकर गुजर रही है.

CG Weather : मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. वहीं, पश्चिमी असम से तेलंगाना तक फैली द्रोणिका छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से होकर गुजर रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. हालांकि, इन मौसमी प्रणालियों के बावजूद फिलहाल छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *