CG News : पुलिस विभाग में भर्ती के लिए परीक्षा आज, रायपुर में बनाए 28 केंद्र

CG News : पुलिस विभाग में भर्ती के लिए परीक्षा आज, रायपुर में बनाए 28 केंद्र
CG News : रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी. इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. केवल रायपुर में ही 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 10,700 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
दरअसल, आरक्षक संवर्ग के कुल 5967 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में वैकेंसी निकली थी. इसके लिए फिजिकल टेस्ट भी हो चुका है. इसके आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा व्यापमं से आयोजित की जाएगी. यह 100 अंकों की होगी. इसमें 100 सवाल आएंगे. माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है. सिलेबस के अनुसार सामान्य ज्ञान (राष्ट्रीय) से 20 अंकों के लिए 20 सवाल पूछे जाएंगे.
सामान्य ज्ञान (छत्तीसगढ़) से 30 प्रश्न आएंगे. व्यापमं के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र का गेट 10.30 बजे बंद हो जाएगा. गौरतलब है कि प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए यह भर्ती है. प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *