November 23, 2026

पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 : शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, राज्यपाल डेका, मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
पुलिस स्मृति दिवस परेड 2025 : शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, राज्यपाल डेका, मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ का कल यानी 21 अक्टूबर को आयोजन होगा। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर स्थित 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर, माना में सुबह 8:50 बजे से 10:21 बजे तक आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। परेड के दौरान शहीद जवानों के नामों का वाचन किया जाएगा और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed