BreakingGovernmentInternationalNationalPolitics

PM मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, कहा-‘प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत’

PM मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, कहा-‘प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत’

बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को गर्मजोशी से बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर साझा किए अपने संदेश में इस जीत को बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास बताया. बांग्लादेश आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी को प्रचंड जीत मिली है. बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत पर तारिक रहमान को पीएम मोदी ने भारत से संदेश भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएनपी चीफ तारिक रहमान को आम चुनाव में जीत की बधाई और भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में जीत पर तारिक रहमान और बीएनपी को बधाई दी. उन्होंने इसे बांग्लादेशी जनता का उन पर विश्वास बताया और विश्वास जताया कि भारत एक समावेशी और प्रगतिशील बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के भरोसे को दर्शाती है.” उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक है.

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह बांग्लादेश में पहला बड़ा चुनाव था. 17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की पार्टी की सत्ता में वापसी दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए एक बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ है. भारत ने इस बधाई संदेश के जरिए स्पष्ट संकेत दिया है कि वह नई सरकार के साथ भी मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता देगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, ‘भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा. मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button