BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दी राजधानी रायपुर को बड़ी सौगात, शुरू होगी पुलिस आयुक्त प्रणाली…

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पुलिस आयुक्त प्रणाली शुरू करने की घोषणा की. रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री साय ने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है. अंग्रेजी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर हमें स्वतंत्रता का उजाला सौंपा. आज स्वतंत्रता दिवस की इस प्रभात बेला में हम अपने सभी वीर सपूतों को कृतज्ञता से नमन करते हैं.

 

देश के (79वें) स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हम छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों की विकास यात्रा को “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” के रूप में मना रहे हैं. मुझे आपसे यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हम आज के इस शुभ दिन से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं. आप सभी की भागीदारी से हम इस महोत्सव को अविस्मणीय बनाएंगे.

 

आज का दिन परलकोट विद्रोह के नायकों के पुण्य स्मरण का भी है. देश की आजादी की लड़ाई में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे गये परलकोट विद्रोह के 200 वर्ष पूरे हो गए हैं. आज भी शहीद गेंदसिंह की वीरता के किस्से पीढ़ी दर पीढ़ी प्रदेश की जनता उतने ही गौरव भाव से सुन रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button