13 जून को NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल

13 जून को NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने 13 जून 2026 को रायपुर स्थित स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया है। यह महासम्मेलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता, समर्पण और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित होगा।

महासम्मेलन में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महासम्मेलन में प्रदेश के उप-स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, मंत्रालय एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 18 हजार से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी अपने परिवार सहित सहभागी होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेशभर के जिलों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

महासम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 21 वर्षों की स्वास्थ्य सेवा यात्रा, कर्मचारियों के योगदान, संघर्ष एवं उपलब्धियों का सामूहिक उत्सव होगा। यह आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, संवाद और संगठनात्मक एकता को नई दिशा प्रदान करेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीएम  साय से सौजन्य भेंट कर महासम्मेलन में शामिल होने आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, जिससे प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों में विशेष उत्साह का वातावरण है। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास, डॉ. आलोक शर्मा एवं डॉ. तृप्ति तिवारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *