BreakingChhattisgarhGovernmentNationalPolitics

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव : अब दो नहीं एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मोदी, एक नवंबर को राज्योत्सव समेत कई कार्यक्रमाें में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव : अब दो नहीं एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मोदी, एक नवंबर को राज्योत्सव समेत कई कार्यक्रमाें में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है. उनका दो दिवसीय दौरा अब सिर्फ एक दिवसीय दौरे में तब्दील हो गया है. पीएम मोदी केवल एक नवंबर को रायपुर में रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से मुलाकात करेंगे. यहां से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय जाएंगे. फिर नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. नए विधानसभा से आदिवासी संग्रहालय जाएंगे. इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
उल्लेखनीय है कि पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में उनकी व्यसतता के चलते अब वे सीधे 1 नवंबर को ही रायपुर आएंगे. इस वर्ष छत्तीसगढ़ गठन को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ में रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा. इस समारोह में शामिल होने का न्योता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पीएम मोदी को दिया था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button