अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : CM साय ने अंबिकापुर में किया सामूहिक योगाभ्यास, बोले- योग को दिनचर्या का बनाएं हिस्सा

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : CM साय

मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है. यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संतुलन और सकारात्मकता के साथ करना सिखाता है. उन्होंने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री साव और मंत्री जायसवाल भी हुए शामिल 

 

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज के मैदान में उमड़े जनसैलाब ने खास बना दिया हैं. इस अवसर पर स्वस्थ रहने का संदेश फैलाने के लिए हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राम कुमार टोप्पो समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *