BreakingInternationalNationalSports

AUS vs IND 3rd ODI: भारत ने आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, रोहित ने ठोका नाबाद शतक, कोहली ने जड़ी फिफ्टी

AUS vs IND 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय, जबकि विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 168 रन की साझेदारी की, जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 237 रन बनाकर मैच जीत लिया।

हालांकि, यह जीत सीरीज में काफी नहीं थी, और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

भारतीय गेंदबाजों ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। इसे जोश हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रोहित और कोहली की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। यह दोनों बल्लेबाज अंत तक टिके रहे और नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button