BreakingInternationalNationalSports

IND vs SA 1st ODI: भारत ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके 4 विकेट, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला भारत ने 17 रन से जीत लिया है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। इसके बाद भारत ने स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (135 रन) की शतकीय पारी, सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (57 रन) और कप्तान केएल राहुल की (60 रन) अर्धशतकीय पारियों की मदद से 8 विकेट पर 50 ओवर में 349 रन बनाए।

जवाब में 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन बना सकी और भारत ने मैच 17 रन से अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस जीत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में मैथ्यू ब्रेट्ज़के ने सबसे ज्यादा 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मार्को यानसेन ने भी 70 रन और कॉर्बिन बॉश ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा टोनी डे जॉर्जी 39 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन बनाए।

 

कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

भारतीय गेंदबाज़ों में स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, उनके अलावा हर्षित राणा ने 3, अर्शदीप सिंह को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button