October 19, 2026

IND vs NZ 5th T20 : इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिया 272 रन का टारगेट, ईशान किशन ने 42 गेंदों में जड़ा शतक

0
IND vs NZ 5th T20 : इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिया 272 रन का टारगेट, ईशान किशन ने 42 गेंदों में जड़ा शतक

IND vs NZ 5th T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का 5वां मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली है। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 42 गेंदों में पूरा किया।

ईशान किशन 103 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 6 रन ही बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 63 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 42 रन बनाकर कैच आउट हुए।

 हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड का सामना टी20 में अब तक कुल 25 बार हुआ है। इसमें से भारत ने 14 तो न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबला टाई रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed