October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी

0
image-2026-10-26T200312.461

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव छत्तीसगढ़ में पड़ने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना के बीच दंतेवाड़ा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से यह आदेश जारी किया है।

 

हालांकि, यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। वहीं चक्रवात के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि चक्रवाती तूफान और अत्यधिक बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसी आशंका को देखते हुए कलेक्टर की अनुमति से एक दिन का अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

 

आदेश के मुताबिक, स्कूलों में घोषित अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए होगा। शिक्षकों को इस अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।

 

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट

 

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के कलेक्टरों को मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

 

विशेष रूप से दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर और नारायणपुर जिलों में तेज हवाओं और बारिश की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed