CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज BJP की बैठक में होंगे शामिल… स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन…
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. वह दोपहर 12:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां लगातार बैठकों का दौर चलेगा. मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे तक बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन
भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. इस दौरान वह पार्टी के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी. सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी. इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों और दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी.
दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी. वहीं, शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी. स्मृति ईरानी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान सरकार, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर रहेगा.
