CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा…
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री साय इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11:10 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे. यहां मुख्यमंत्री सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सोहरई करम महोत्सव में शामिल होंगे. ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे.
