BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics
CG Morning News : मुख्यमंत्री साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर…
CG Morning News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान वे WRD विभाग की प्रस्तुति के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम करीब 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री साय रात करीब साढ़े 11 बजे भोपाल से रायपुर लौट आएंगे।

