November 4, 2026

CG Weather : प्रदेश के कई हिस्सों में 5 दिनों तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी, राजधानी में रात भी गर्म रहने की संभावना

0

CG Weather : रायपुर. राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. ग्रीष्म लहर तो चल ही रही है. रात में भी उष्ण लहर लोगों को बेचैन कर रहा है. रायपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया.

राजधानी में सोमवार को सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी थी. दोपहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए. इससे सूरज की तपन से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन उमस बढ़ गई. रायपुर में पिछले दस वर्षों में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. इस वर्ष पारा 43 के पार पहुंचा है लेकिन 44 डिग्री सेल्सियस को छू नहीं पाया है.

आज अंधड़-बारिश की संभावना (CG Weather)

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति तेलंगाना से कोमोरिन तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 21 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या  गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और  वज्रपात होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है. कल के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मंगलवार को राजधानी में ग्रीष्म लहर चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है. रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed