CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा… सौरभ चंद्राकर की होगी कोर्ट में पेशी…
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.
CG News : फाउंडर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के फाउंडर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेशी होगी. ओमान से भारत लाए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है. महादेव सट्टा मामले में रायपुर में आज से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी. पेशी के बाद जांच एजेंसियां सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर सकती हैं. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
