BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट… अंबिकापुर में तापमान पहुंचा 5 डिग्री

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिन से सुबह के वक्त कोहरे की वजह से जीरो विजबलिटी है. वहां बीते दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा.

Weather News: Cold Wave Grips Uttar Pradesh, Chhattisgarh And Jharkhand;  IMD Issues Yellow Alert

प्रदेश के मंगलवार को कई इलाकों में मौसम विभाग ने घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया है. इसके अलावा दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चली.

Jharkhand weather: Temperatures to dip by up to 4 degrees Celsius from  January 25 | Jharkhand News – India TV

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज यानी 23 दिसंबर को धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button