November 23, 2026

Cg News | ग्रामीण का अपहरण, फिर नक्सलियों ने की हत्या

0
download - 2024-07-11T105857.430 (1)

CG News | Villager kidnapped, then murdered by Naxalites

सुकमा। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे जवानों के आपरेशंस के बीच सुकमा से बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। बाद में दो लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि एक ग्रामीण को जन अदालत में मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के किस्टाराम में नक्सलियों ने 2 दिन पहले 3 ग्रामीणों को अगवा कर लिया था। बुधवार को जंगल में जनअदालत लगायी गयी, जिसमें एक ग्रामीण माड़वी राजाराव (20 वर्ष) की पीट-पीट कर नक्सलियों ने जन अदालत में मार डाला, वहीं दो ग्रामीमों को रिहा कर दिया। नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। वहीं, मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है। सभी ग्रामीण नक्सल प्रभावित गांव साकलेर के रहने वाले हैं। 2 दिन पहले नक्सलियों ने इन्हें गांव से ही अगवा कर लिया था। इसके बाद जंगल में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी और इन लोगों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। फिर सभी को मारा-पीटा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed