BreakingChhattisgarhGovernmentWEATHER

CG News : बारिश के कारण प्रदेश के सभी स्कूलों में आज छुट्टी…

CG News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 26 सितंबर को प्रदेशभर में स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे. जलभराव, नदी-नालों का बढ़ता जलस्तर और आवागमन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button