CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे. यहां अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम निवास बगिया पहुंचेंगे.