बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के दो मैच, RCB के CEO ने सीएम साय से की मुलाकात, भेंट की आरसीबी की जर्सी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे।
सीएम साय ने कहा कि IPL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। साथ ही इससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।

गौरतलब है कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब IPL मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर खास जगह बनाने जा रहा है।
