इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से 40 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और 4 दोपहिया वाहन जब्त

 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से 40 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और 4 दोपहिया वाहन जब्त
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लड़की से संपर्क बढ़ाकर युवती के परिवार को विश्वास में लिया और करीब 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर डाली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 5 लाख रुपये कीमती चार दोपहिया वाहन और अन्य सामान कुल 23 लाख रुपये का जब्त किया है। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नंदिनी रोड, भिलाई निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तुषार गोयल (21 वर्ष), निवासी शिक्षक नगर दुर्ग ने उसकी बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उन्हें झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी ने गहनों और बैंक डिपॉजिट की जानकारी हासिल कर धोखाधड़ी की।

आरोपी ने प्रार्थी के 2 नेकलेस, 2 चैन, 3 जेंट्स अंगूठियां, 4 चुड़ियां, 3 लेडीज अंगूठियां, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमके, 5 जोड़ी टॉप्स, 1 डायमंड पेंडल युक्त चैन और 1 नथनी ले ली। इसके अलावा प्रार्थी राजकुमार गुप्ता और उसकी पत्नी मंजू गुप्ता के नाम पर बैंकों में जमा लगभग 26 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट राशि भी धोखे से निकलवा ली। इसके साथ ही आरोपी ने धोखे से प्रार्थी और उसकी पुत्री के नाम पर 4 दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी फायनेंस करा लिए। इस शिकायत पर धारा 420 भादवि एवं 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार किराए का मकान बदलकर रह रहा था। पतासाजी कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर करीब 165 ग्राम वजनी सोने-चांदी के आभूषण (कीमत लगभग 18 लाख रुपये) और फायनेंस कराए गए चारों दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी तुषार गोयल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *