BreakingChhattisgarhCrimeNaksal

18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों का सरेंडर : सीएम साय ने कहा – माओवादी अब हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे, डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने प्रतिबद्ध

18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों का सरेंडर : सीएम साय ने कहा – माओवादी अब हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे, डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने प्रतिबद्ध
रायपुर. नारायणपुर जिले में आज 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि माओवाद छोड़ लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम… छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने विश्वास जगाया। हिंसा का रास्ता छोड़कर माओवादी अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
सीएम ने कहा, नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे “माड़ बचाओ अभियान” के तहत सुरक्षाबलों के निरंतर प्रयासों से 02 एरिया कमेटी सदस्य सहित कुल 18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 50 हजार से लेकर 5 लाख तक के इनाम घोषित थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन के लिए 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम साय ने कहा, अब तक हमारी सरकार के कार्यकाल में 1704 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 व जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने और आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास व सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button