CG News: सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में होंगे शामिल… सीएम साय महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त आज जारी करेंगे…

CG News: रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे. वे ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (डीडीयू) ऑडिटोरियम में आयोजित होगा.

 

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य समारोह

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. सीएम विष्णुदेव साय इस अवसर पर ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ करेंगे. साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, बुनकर डायरेक्टरी और टाई-डाई पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे. कार्यक्रम में 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं 17 वरिष्ठ बुनकरों को सम्मान राशि, 8 उत्कृष्ट बुनकरों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार, 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता तथा 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जाएगी. इसके अलावा 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण, रेशम कृषकों को आर्थिक सहायता, हस्तशिल्पियों को टूल-किट और जशपुर के गोरिया गांव में ग्लेजिंग यूनिट के लिए 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी जाएगी.

सीएम विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे 

सीएम विष्णुदेव साय आज दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे. कार्यक्रम के दौरान योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *