CG Weather : मानसून की दस्तक में देरी, जगदलपुर समेत कई शहरों में फिर बढ़ने लगा पारा

CG Weatherरायपुर. छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पिछले तीन दिनों से मानसून अटका हुआ है. मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल बता रहा है. 15 जून तक बस्तर से प्रवेश करने के आसार हैं. प्रदेश में  प्री-मानसून एक्टिविटी कम होते नजर आ रही है, जिससे तापमान चढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4° डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई.  इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चली.

मौसम प्रणाली का असर

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर बनी मौसमी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है. इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

राजनांदगांव में गर्मी से लोग परेशान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया. वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में कुसमी में 5 सेमी, ओरछा में 4 सेमी, पिपरिया में 3 सेमी, बड़े बचेली और थानखमरिया में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं भैरमगढ़, माकड़ी, ओडगी, पंधरिया और बोड़ला में 1-1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई.

रायपुर में आज आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रायपुर में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है.

CG Weather : मौसम विभाग की चेतवानी

मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

CG Weather : अगले दो दिनों का पूर्वानुमान

अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *