CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव दोपहर 1 बजे जांजगीर-चांपा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे. बिलासपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम में शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे तक नया रायपुर लौटेंगे. इसके बाद वे शाम 4:15 बजे 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे. वहीं शाम 5 बजे आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी.
Posted inBreaking Chhattisgarh Government Politics